विविध समाचार

प्रेस क्लब सामुदायिक भवन का शिलान्यास, ओ. पी. चौधरी ने किया भूमि पूजन..पत्रकारों में हर्ष की लहर!


रायगढ़। 2 मई की शाम वार्ड क्रमांक 27 में पत्रकारों के लिए प्रस्तावित प्रेस क्लब सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास विधिवत संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि ओ. पी. चौधरी के करकमलों द्वारा पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कराया गया।
लगभग 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह प्रेस क्लब सामुदायिक भवन शहर के पत्रकारों के लिए बैठक, संवाद, प्रशिक्षण, प्रेस वार्ता तथा सामाजिक आयोजनों का केंद्र बनेगा। इससे पत्रकार समुदाय को एक समर्पित और सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार बंधुओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button