जशपुर नगर पालिका उपचुनाव : कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, डोर-टू-डोर जनसंपर्क तेज..

जशपुर नगर। जशपुर नगर पालिका उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार वार्डों में डोर-टू-डोर पहुंचकर जनता के बीच अपनी बात रख रहे हैं और कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं छत्तीसगढ़ राज्य सह प्रभारी ज़रिता लैतफ़्लांग के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 08 एवं 14 में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांगा।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश और देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं जनसमस्याओं से आम जनता परेशान है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर उनके बीच पहुंच रही है और नगर के विकास एवं जनहित के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरी है।
जनसंपर्क अभियान में पीसीसी महामंत्री आरती सिंह, पीसीसी सचिव हीरू राम निकुंज, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक यू. डी. मिंज, पूर्व विधायक विनय भगत, नगर पंचायत अध्यक्ष कुनकुरी विनयशील, जिला उपाध्यक्ष ताहिर अली, कुलविंदर सिंह भाटिया, सुश्री रत्ना पैंकरा ,रवि शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सतीश गुप्ता, सहस्त्रांशु पाठक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



