क्राइम

राजनीतिक दबाव भी काम न आया पुलिस ने सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया…


रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन अंकुश” के तहत इंडियन प्रीमियर लीग मैचों पर चल रही ऑनलाइन सट्टेबाजी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई साइबर थाना, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब ढाई लाख रुपये कीमत के 7 मोबाइल फोन, 15,490 रुपये नगद और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से जुड़े डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं।
कोतवाली थाना क्षेत्र के नयागंज कोष्टापारा स्थित खादी ग्राम भंडार के पास से सोनू देवांगन (21) को पकड़ा गया, जो मोबाइल के माध्यम से आईपीएल मैचों पर हार-जीत का सट्टा खेल रहा था। वहीं गद्दी चौक स्थित एक कैफे से हर्षित देवांगन (24) को ऑनलाइन सट्टा संचालित करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। दोनों के मोबाइल में मैच से जुड़े स्क्रीनशॉट और डिजिटल पेमेंट के साक्ष्य मिले।
इसी क्रम में घरघोड़ा थाना क्षेत्र में गोयल ट्रेडिंग किराना दुकान पर दबिश देकर भरत गोयल (22) को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा जय स्तंभ चौक के पास रेड कार्रवाई में गौतम भोजवानी (26), लक्ष्मीनारायण सिदार (28) और सागर गुप्ता (27) को हर गेंद, चौका-छक्का और मैच परिणाम पर दांव लगवाते पकड़ा गया। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश के बावजूद टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया।
सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 एवं बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पूछताछ में सट्टा खाईवाल से जुड़े अन्य नाम भी सामने आए हैं, जिनकी पतासाजी के लिए साइबर और थाना पुलिस की टीम जुटी हुई है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन सट्टा और अवैध जुए के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है और ऐसे मामलों में लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button