
अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों (US-Israel Strikes On Iran ) में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत (Ayatollah Khamenei Killed) हो चुकी है और ईरानी मीडिया ने इसकी पुष्टि भी कर दी है. इस युद्ध ने दुनिया की टेंशन को एक बार फिर बढ़ा दिया है और खासतौर पर तेल की कीमतों को लेकर चिंता चरम पर पहुंच गई है. रिपोर्ट्स की मानें, तो अगले सप्ताह क्रूड ऑयल की कीमतों (Crude Oil Price) में तगड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. इस युद्ध के चलते हॉर्मुज ऑफ स्ट्रेट पर जहाजों को रोक दिया गया है, जिससे मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बाधित होती नजर आ रही है।



