देश विदेश

जेसीआई ने मेंबर के मरणोपरांत परिवार को दिए 10 लाख रुपए

जेसीआई इंडिया वेलफेयर कमेटी की ओर से रायपुर मैक यूनाइटेड की सदस्य जेसी मृगा मालू के निधन पर उसके परिवार को 10 लाख रुपए सहायता राशि प्रदान की गई ।
जेसीआई इंडिया वेलफेयर कमेटी ने घोषणा की है कि किसी भी जेसीआई सदस्य के निधन पर उसके परिवार को तत्काल कम से कम 10 लाख रुपए प्रदान करेगा, इसी के तहत रायपुर के मैक यूनाइटेड की सक्रिय सदस्य मृगा मालू एवं उसकी माताजी की भी सड़क दुर्घटना में निधन हो गया, तत्काल प्रभाव से कमेटी की अध्यक्ष जेसी राखी जैन ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेसी भारत आचार्य, सीनेट बोर्ड के डायरेक्टर जेसी राजेश अग्रवाल एवं मंडल अध्यक्ष जेसी आकाश सुंदरानी की उपस्थिति में उक्त राशि मृतक के पिता श्री मनीष मालू को प्रदान की गई ।

ज्ञात हो जेसी मृगा मालू रायपुर स्थित महाराजा अग्रसेन कॉलेज की बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी, सहयोग राशि के आवेदन करने जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड की वर्ष 2023 की अध्यक्षा जेसी कृति अग्रवाल एवं चैप्टर इंचार्ज जेसी ऋषि दीवान का विशेष योगदान रहा ।
अब तक जेसीआई इंडिया ने इस वर्ष इस मद में लगभग एक करोड रुपए की राशि वितरित कर चुके हैं ।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button