फ़िल्मी जगत

प्याज-लहसुन की ज्वेलरी पहने नजर आई अदा शर्मा

मुंबई । अदा ने ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ और ‘द केरल स्टोरी’ जैसी फिल्में कर के ये साबित कर दिया है कि वह किसी भी तरह की भूमिका में आसनी से खुद को ढाल सकती हैं। ऐसे में अदा के चाहने वालों की लिस्ट भी लगातार लंबी होती जा रही है। हालांकि अभिनय के अलावा अदा अपनी खूबसूरती और अपने स्टाइल को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें आप भी उनका स्टाइलिश अंदाज देखकर चौंक जाएंगे।

अदा ने जो अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वो आइवरी कलर का लहंगा पहने बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके लहंगे पर बना फ्लोरल डिजाइन उनके लुक को और भी ज्यादा ग्रेसफुल बना रहा है। इस लुक में वो वाकई काफी हसीन दिख रही हैं। हालांकि इस लुक के साथ अदा ने जो किया है न उसके बारे में तो आप सोच भी नहीं सकते हैं। आमतौर पर एक्ट्रेसेज लहंगे के साथ हैवी ज्वेलरी पहने पोज देती नजर आती हैं। लेकिन अदा इस दौरान प्याज -लहसुन से बनी ज्वेलरी पहने पोज देती हुई नजर आ रही हैं। वहीं अदा ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘इस पोस्ट में किसी भी असली प्याज़ और लसुन को चोट नहीं पहुंची है। एक्सेसरीज घर पे भूल गए …इसलिए।’ अब अदा की ये अदा देख लोग भी हैरान हो रहे हैं। उनकी ये तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस इस पर तरह-तरह से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button