छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

कुम्हारी बस हादसा : अब तक 14 की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

दुर्ग/रायपुर । कुम्हारी टोल प्लाजा के पास कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी मुरुम खदान में जा गिरी। मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें एम्स रायपुर और दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर संवेदना जताई है।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button