छत्तीसगढ़जिलाप्रादेशिक समाचार

बस्तर की बेटियों ने मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में में जीते दो स्वर्ण पदक

जगदलपुर । बस्तर की बेटियों ने एक बार फिर जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। कर्नाटक के कोप्पल जिले में 28 सितंबर तक आयोजित आयोजित 13वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर एवं जूनियर पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में बस्तर मार्शल आर्ट अकादमी की यशस्वी सिंह (12 वर्ष बालिका वर्ग) और साक्षी सिंह चौहान (14 वर्ष बालिका वर्ग) ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर बस्तर का नाम रोशन किया है। जबकि वेदांत साहू और कोमल ठाकुर ने भी शानदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया।

यह प्रतियोगिता इंडियन पेंचाक सिलाट फेडरेशन और कर्नाटक पेंचाक सिलाट संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई। इसमें देशभर के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बस्तर की बेटियों ने दमदार खेल दिखाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इंडियन पेंचाक सिलाट फेडरेशन के सीईओ मोहम्मद इकबाल, अध्यक्ष किशोर यावले और सचिव तारीख जरगर ने विजेताओं को बधाई दी। वहीं छत्तीसगढ़ पेंचाक सिलाट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष बाघ, कार्यकारी सचिव शेख समीर, मनीष निषाद और बस्तर मार्शल आर्ट अकादमी के अध्यक्ष विजयपाल सिंह, सचिव भगत सोनी, संरक्षक गौतम कुंडू, ममता पांडेय, मार्कण्डेय सिंह और के. ज्योति ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दीं।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button