देश विदेशफ़िल्मी जगत

टीवी एक्टर विभु राघव की आखिरी विदाई में मां का रो-रोकर बुरा हाल, सितारे भी हुए भावुक

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता विभु राघव अब इस दुनिया में नहीं रहे। बीती रात मुंबई में उनका स्टेज 4 कैंसर से निधन हो गया। लंबे समय से वह इस जानलेवा बीमारी से जूझ रहे थे और इलाज जारी था, लेकिन इसके बावजूद विभु यह लड़ाई हार गए। उनके निधन की पुष्टि ‘बिग बॉस 18’ के विनर करणवीर मेहरा ने की थी। जैसे ही यह खबर सामने आई, टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

दरअसल, आज विभु राघव का अंतिम संस्कार किया गया और अब उनके अंतिम यात्रा के कई भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जो सभी को भावुक कर रहे हैं। वीडियो में अभिनेता की मां बेसुध हालत में रोती हुई दिखाई दीं। बेटे को खोने का दर्द उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था। अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के बाकी सदस्य उन्हें संभालते नजर आए, लेकिन माहौल बेहद दुखद था।

विभु राघव की अंतिम विदाई में पहुंचे ये सेलेब्स
विभु की अंतिम विदाई में इंडस्ट्री के कई बड़े टीवी सितारे भी शामिल हुए। इनमें मोहसिन खान, अनेरी वजानी और अंजलि आनंद जैसे नाम सामने आए हैं। सभी की आंखों में अपने दोस्त को खोने का दर्द साफ दिखाई दिया। ये सितारे भारी मन से अपने साथी को अंतिम विदाई देने पहुंचे और नम आंखों से विदा किया।

सोशल मीडिया पर अब विभु राघव से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रही हैं। यूजर्स इस दुखद क्षति पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं और उनके परिवार को इस कठिन समय में साहस और शक्ति मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं।

विभु राघव का फिल्मी करियर
आपको बता दें, कि विभु राघव ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘निवेदिता’ से की थी और उन्होंने कई पॉपुलर धारावाहिकों में अभिनय किया था। जिसमें ‘निशा और उसके कजिन्स,’ ‘सुवरीन गुग्गल,’ और ‘सावधान इंडिया’ जैसे सुपरहिट सीरियल्स के नाम शामिल हैं। साथ ही पिछले कई सालों से टेलीविजन इंडस्ट्री में एक्टिव भी थे और इंडस्ट्री में एक्टर के कई दोस्त थे। लेकिन अब वो उनकी मौत से पूरी तरह टूट चुके हैं। हालांकि, विभु भले ही इस दुनिया से चले गए हों, लेकिन उनकी यादें और काम उन्हें हमेशा फैंस और दोस्तों के दिलों में जिंदा रखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button