देश विदेशमध्य प्रदेश

भू माफिया सरकारी जमीन पर कर रहे कब्जा

मध्यप्रदेश में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर भू माफिया सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। यह मामला परवलिया सड़क थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तारा सेवनिया गांव का है। शासकीय भूमि पर कब्जा कर भू माफिया प्लाटिंग कर रहे है।

सरकारी जमीन पर भूमाफिया द्वारा कब्जा कर जेसीबी से गड्ढे करने का वीडियो सामने आया है। जनपद फंदा ब्लॉक की तारा सैवानिया ग्राम पंचायत में सेंट जोसफ स्कूल के पास शासकीय जमीन पर भू माफिया जेसीबी चला रहे है। SDM ने शासकीय भूमि के कब्जे पर पहले भी रोक लगा चुके है। SDM द्वारा रोक लगाने के बावजूद भी शासकीय भूमि पर कब्जा कर गड्ढे किए जा रहे है। तारा सैवानिया ग्राम पंचायत को सूचना मिलने पर भी अभी तक पहुंचे नहीं हैं ।

शासकीय भूमि पर हो रहे कब्जे को रोकने के लिए मौके पर इस मामले की जानकारी मांगने पर पंचायत के सचिव फोन नहीं उठा रहे हैं। सरकारी जमीनों में इतनी बड़ी हेर – फेर होने के बावजद भी सरकारी कर्मचारियों ने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है यह गौर करने वाली बात है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button