प्रादेशिक समाचार

पुलिस कैंप पर नक्सलियों दागे ग्रेनेड, 50 किलो की आईईडी बरामद…

बीजापुर । जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर हमला कर दिया। पिछले हमले के अनुभव के चलते जवानों की सतर्कता ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। भारी गोलीबारी के बीच जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए। फिलहाल इस हमले में किसी जवान को नुकसान की खबर नहीं है। मुठभेड़ स्थल से 5-5 किलो की 6 आईईडी भी बरामद हुई है। हमले में नक्सलियों ने ग्रेनेड्स भी दागे।

मिली जानकारी के अनुसार, गुंडम इलाके में सुरक्षाबलों ने आज ही नया कैंप स्थापित किया है। स्थापना के बाद करीब 1 से डेढ़ बजे के बीच नक्सलियों ने हमला बोल दिया। गोलीबारी के साथ ग्रेनेड्स से भी हमला करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्यवाही में सुरक्षाबलों ने भी गोलीबारी शुरू कर दी और नक्सलियों को भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। गोलीबारी के बाद इलाके में सर्चिंग के दौरान बीडीएस की टीम ने 5-5 किलोग्राम के 6 आईईडी बरामद किये गए हैं।

पुलिस सूत्रों की माने तो यह इलाका घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। जहां सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों का प्रभाव करने के लिए कैंपों का निर्माण किया जा रहा है। ताकि नक्सलियों की उपस्थिति को कम किया जा सके। नक्सलियों ने आज निर्माणाधीन कैम्पों पर हमला कर दिया, ताकि काम रुक जाये। लेकिन जवानों ने बहादुरी से मुकाबला करते हुए उन्हें खदेड़ किया। साथ ही उन्होंने इलाके में आईईडी भी लगा लगे रहे थे, जिसे जवानों ने सतर्कता से निष्क्रिय कर दिया है। नक्सली बड़े हमले की फ़िराक में थे लेकिन जवानों की सतर्कता और त्वरित कार्यवाही ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button