खेल जगतदेश विदेश

ओलंपिक में खेलेगी इस्राइली फुटबॉल टीम

फीफा ने इस्राइल को अंतरराष्ट्रीय फुटबाल से प्रतिबंधित करने के फलस्तीन के प्रस्ताव पर फैसला टाल दिया है जिससे इस्राइली फुटबॉल टीम पेरिस ओलंपिक में खेल सकेगी। ओलंपिक फुटबॉल पुरूष फाइनल नौ अगस्त को है।

दो महीने पहले फलस्तीन के प्रस्ताव पर निष्पक्ष कानूनी आकलन की घोषणा के बाद फीफा को बैठक में शनिवार को इस पर फैसला लेना था। यह फैसला ओलंपिक की फुटबॉल स्पर्धा शुरू होने से चार दिन पहले आता जिसमें इस्राइल को जापान, माली और पराग्वे के साथ एक ग्रुप में रखा गया है ।

फीफा ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रक्रिया पूरी करने में अभी और समय लगेगा यानी फैसला अब ओलंपिक के बाद आयेगा। फीफा ने कहा कि दोनों पक्षों ने अपना अपना पक्ष रखने के लिये समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया है। इसके मायने हैं कि स्वतंत्र आकलन अब फीफा को 31 अगस्त से पहले नहीं सौंपा जा सकेगा।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button