क्राइमछत्तीसगढ़

BREAKING NEWS : बैंक में 5 करोड़ से ज्यादा की लूट

रायगढ़। शहर के एक्सिस बैंक में मैनेजर को चाकू मारकर 7 करोड़ से ज्यादा की लूट का मामला सामने आया है। रायगढ़ के ढिमरापुर रोड पर स्थित बैंक में ग्राहक बनकर पहुंचे लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद पुलिस हाईअलर्ट पर है। शहर से आने और जाने वाले मुख्य मार्गों पर नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक लुटेरे 7 से 8 की संख्या में आए थे। पहले बाइक से कुछ आरोपियों ने इलाके और बैंक की रेकी की थी। फिर कुछ आरोपी कार से पहुंचे थे। बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी में आरोपियों की फुटेज कैद हो गई है। बैंक मैनेजर के पैर के पास 2 से 3 जगहों पर आरोपियों ने चाकू से वार किया है। प्राथमिक उपचार लेने के बाद बैंक मैनेजर के साथ डीआईजी और एसपी बैंक के कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे हैं।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button