सेहतस्वास्थ्य

क्या है कुंकुमादि तेल, जिसे लगाने से दूर होंगे चेहरे के दाग-धब्बे, जानें लगाने का सही तरीका

स्किन केयर प्रोडक्ट में आयुर्वेदिक तेलों की बात होती है कुंकुमादि तेल का नाम अक्सर लिया जाता है। लेकिन बहुत कम लोग ही इस तेल के बारे में और इसके फायदे के बारे में जानते हैं। चेहरे पर अगर एक्ने और मुंहासे के दाग-धब्बे काफी समय से परेशान कर रहे हैं तो इस तेल को लगाने से इनसे छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही ये तेल और भी तरीके से चेहरे को खूबसूरत बनाता है। तो चलिए जानें क्या है कुंकुमादि तेल और इसे लगाने का सही तरीका कौन सा है।

क्या है कुंकुमादि तेल
कुंकुमादि तेल एक तरीके का हर्बल तेल है। जिसमे कई सारी जड़ी-बूटियों को मिक्स किया जाता है। आमतौर पर लोग कुंकुम शब्द से इसे केवल केसर का तेल समझ लेते हैं। लेकिन ये केसर के साथ ही दूसरी और भी चीजों को मिलाकर बनता है। कुंकुमादि तेल में इन चीजों को मिलाया जाता है।

मंजिष्ठा
मंजिष्ठा जड़ी-बूटी होती है जो स्किन में जमा गंदगी को साफ करने में मदद करती है और स्किन को न्यूट्रिशन लेने में मदद करती है।

चंदन
चंदन स्किन को ठंडक पहुंचाने के साथ ही सॉफ्ट बनाता है। साथ ही दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है।

कमल
कमल के पौधे का अर्क इस तेल में मिक्स किया जाता है। जो स्किन में होने वाली बीमारियों से बचाने में मदद करता है। साथ ही ये स्किन की रंगत को भी हल्का करता है।

केसर
इसके अलावा मुख्य रूप से केसर मिक्स होता है। जो स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए किया जाता है।

कुंकुमादि तेल लगाने के फायदे
कुंकुमादि तेल को लगाने से हाइपरपिंगमेंटेशन, झुर्रियां, फाइनलाइंस, दाग-धब्बे दूर होते हैं। वहीं साथ में स्किन एलर्जी, एक्जिमा पर भी ये तेल असर दिखाता है।

कैसे लगाएं कुंकुमादि तेल
स्किन पर अगर दाग-धब्बे कान्फिडेंस लेवल कम कर रहे हैं तो इस तेल को लगाएं। कुंकुमादि तेल लगाने के लिए रात को सोने से पहले स्किन को अच्छी तरह से साफ कर लें। फिर हाथ पर कुछ बूंद इस तेल की लें और हल्के हाथ से पूरे चेहरे की मसाज 5-7 मिनट तक करें और रातभर के लिए छोड़ दें। इस तेल को लगाने से कुछ ही दिनों में दाग-धब्बे खत्म हो जाएंगे। साथ ही आंखों के नीचे काले घेरे, स्किन में दिख रहीं झुर्रियां भी गायब हो जाएंगी। जिससे कसावट दिखेगी और स्किन यंग नजर आएगी। इस तेल का इस्तेमाल मॉइश्चराइजर के तौर पर भी किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button