फ़िल्मी जगत

कार्तिक आर्यन से मिलने फैंस ने तोड़ा बैरिकेड

मुंबई। बॉलीवुड के लकी चार्म के नाम से पॉपुलर कार्तिक आर्यन टैलेंटेड और हैंडसम एक्टर में से एक हैं। एक्टर इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथाÓ के बाद अब फिल्म ‘आशिकी 3’ में नजर आने वाले हैं। वहीं अभी तक लीड एक्ट्रेस को लेकर खुलासा नहीं हुआ है। इन सब खबरों के बीच फिल्मफेयर अवॉड्र्स 2024 में कार्तिक आर्यन एक हादसे का शिकार होते-होते बचे हैं। इस इवेंट के बाद एक्टर बाहर निकलते ही अपने फैंस से मिलने के लिए पहुंच गए। उसी दौरान कार्तिक आर्यन के फैंस बैरिकेड तोड़ उनसे मिलने तकी कोशिश करते दिखाई देते हैं।

कार्तिक आर्यन का नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह इवेंट से निकलते वक्त फैंस से मिलने जाते हैं, लेकिन तभी एकदम से फैंस सिक्योरिटी का बैरिकेड तोड़कर कार्तिक आर्यन का हाथ पकडऩे और फोटो लेने के लिए है भगदड़ मचा देते हैं। वीडियो में घबराते हुए कार्तिक सिक्योरिटी से बात करते नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन को देख वहां पहुंची भीड़ बेकाबू हो जाती है। एक्टर को इस घटना में कोई चोट नहीं लगी है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button