छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम आज दिल्ली में करेंगे मोदी और शाह से मुलाकात, कैबिनेट विस्तार पर होगा मंथन

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा रविवार को दोपहर दो बजे नियमित विमान से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। बता दें कि शपथ ग्रहण के बाद इनका यह पहला दिल्ली दौरा है। दिल्ली में ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के साथ सौजन्य मुलाकात करेंगे।

मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन संभव है। विधानसभा सत्र के बाद ही कैबिनेट के विस्तार की संभावना है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो सका है। दस दिसंबर को विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाने के बाद 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री के साथ दो उपमुख्यमंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इसके पहले इस बात की चर्चा थी कि मंत्रिमंडल भी शपथ लेगा। लेकिन भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने मंत्रिमंडल के गठन को अभी तक हरी झंडी ही नहीं दी। बताया जा रहा है कि आज इस पर मंथन हो सकता है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button