सेहत

सर्दियों में सुुपरफूड है ब्रोकोली, इस रेसिपी से तैयार करें सूप

ब्रोकोली दिखने में गोभी के फूल की तरह होती है। इसका रंह पूरी तरह से हरा होता है। इसमें विटामिन से लेकर मिनरल्स तक की अच्छी मात्रा होती है। विटामिन के और कैल्शियम से भरपूर होने के चलते ब्रोकोली हड्डियों की सेहत बनाए रखती है। इसके अलावा, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं और यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों भी होते हैं। ब्रोकोली खाने पर शरीर को डाइट्री फाइबर मिलते हैं और शरीर डिटॉक्स भी होने लगता है। ब्रोकोली खाने से शरीर को अनेकों फायदे मिलते हैं। ऐसे में जानिए इसका सूप बनाने का तरीका।

ब्रोकोली सूप बनाने के लिए आपको चाहिए-
– मक्खन
– प्याज कटा हुआ
– ब्रोकोली फूल
– मैदा
– दूध
– काली मिर्च

कैसे बनाएं
ब्रोकोली सूप के लिए सभी चीजों को एक साथ रखें। फिर एक बर्तन में मध्यम आंच पर 2 बड़े चम्मच मक्खन पिघलाएं। इसमें प्याज को नरम होने तक भूनें। अब इसमें ब्रोकोली डालें, फिर ढक दें और 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। फिर सूप को ब्लेंडर में डालें, इसे ज्यादा न भरें। ब्लेंडर के ढक्कन को बंद करें और प्यूरी बनाएं। इस सूप की प्यूरी चिकनी होनी चाहिए। बैचों में प्यूरी बनाएं और एक साफ बर्तन में डालें। खाना पकाने के बर्तन में ही सूप की प्यूरी बना सकते हैं। अब मध्यम से धीमी आंच पर एक छोटे सॉस पैन में 3 बड़े चम्मच मक्खन पिघलाएं, इसमें मैदा मिलाएं और दूध डालें। गाढ़ा होने तक पकाएं और सूप में डालें। काली मिर्च छिड़कें और गर्मा गर्म परोसें।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button