क्राइम

पुलिस ने पैर में मारी गोली किया गिरफ्तार…एकतरफा प्यार में पागल देवर ने की थी डेढ़ वर्षीय भतीजे की पटक पटक कर हत्या..

उत्तर प्रदेश ।मेरे बेटे के हत्यारे को फांसी की सजा होनी चाहिए। अगर उसे कोई सजा नहीं दे पा रहा है तो मेरे हवाले कर दो, हम उसको नोच-नोच कर मार डालेंगे। उसको फांसी करा दो, पटक-पटक के मार दो। बस मुझे वहां पर उसके सामने खड़ा कर देना। ये कहना है डेढ़ साल के आरव की मां का।


आरव की शनिवार दोपहर को एक तरफा प्यार में पटक-पटक कर हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने मासूम को जमीन पर 8 बार पटका। फिर गोद में लेकर उसके घर के सामने छोड़कर भाग गया। आरव की मां ने जब मासूम को जमीन पर पड़ा देखा तो अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया।

शादी के लिए मना किया तो बेटे को मार दिया

आरव की मां रति का कहना है, उसके पति सुनीत की बुआ का बेटा विराज उसके पीछे पड़ा हुआ है। वो उस पर शादी का दबाव बना रहा है। मना करने पर उसने मेरे बेटे की जान ले ली। बता दें, पुलिस ने आरोपी विराज को भूढ़ा भरथरा मोड़ के पास से पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button