हादसा
तेज रफ्तार का कहर: पेटामारा में सड़क हादसा, गुपचुप ठेला लगाने वाले युवक की मौत..

जशपुर। तुमला थाना क्षेत्र के लैलूंगा से लवाकेरा जाने वाली मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पेटामारा निवासी राजेश दास रोज की तरह मेन रोड किनारे गुपचुप का ठेला लगा रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राजेश दास को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गया।
उसे तत्काल इलाज के लिए ओड़िसा के सुंदरगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक सवार युवक भी हादसे के बाद बेहोश मिला, जिसे इलाज के लिए फरसाबहार अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



