विविध समाचार

जशपुर जिले के कुनकुरी में गौ संरक्षण को लेकर विशाल रैली, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…


कुनकुरी। “गो सम्मान आह्वान अभियान” के तहत सोमवार को कुनकुरी नगर में गौ माता के संरक्षण एवं सम्मान को लेकर विशाल जनसमूह ने रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम की शुरुआत शिव मंदिर परिसर से हुई, जहां बड़ी संख्या में गौ सेवक, संतजन, आम नागरिक, महिलाएं एवं युवाओं ने भाग लिया।
हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर शामिल लोगों ने नगर के प्रमुख मार्गों से रैली निकाली। इस दौरान “गौ माता की जय” और गौ संरक्षण के समर्थन में नारे लगाए गए। रैली शांतिपूर्ण ढंग से नगर भ्रमण करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची, जहां राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ माता को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने तथा गो सेवा एवं संरक्षण के लिए सख्त कानून लागू करने की मांग की गई।
आयोजकों ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग हैं, इसलिए उनके संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाना आवश्यक है। कार्यक्रम पूरी तरह अहिंसक एवं अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ।
रैली में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही, जिससे पूरा नगर गौ संरक्षण के समर्थन में गूंज उठा।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button