प्रसिद्ध समाजसेवी भीमसेन अग्रवाल जी का निधन..

रायगढ़ ।शहर की प्रतिष्ठित फर्म किरोड़ीमल भीमसेन के संचालक श्री भीमसेन अग्रवाल जी का हृदयाघात के कारण निधन दिनांक 22.04.26 को प्रात: 6 बजे उनके कार्मेल स्कूल रोड डीकॉट गली स्थित निवास स्थान पर हो गया , वे शहर के प्रतिष्ठित नागरिक के साथ साथ एक समाज सेवी भी थे , अपने जीवन में उन्होंने समाज के हित के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य में अपना योगदान दिया । 90 के दशक में उनका निवास गौरी शंकर मंदिर चौक में हुआ करता था , पूरा शहर उन्हें भीम भाई के नाम से जानता था , वे अपने समय के काफ़ी प्रभावशील और लोकप्रिय व्यक्ति भी रहे , पिछले कुछ वर्षों से उनका स्वास्थ ख़राब चल रहा था , उनकी अंतिम यात्रा दोपहर 1 बजे उनके निवास स्थान से निकाली गई , जिसमे बड़ी संख्या में शहर के सभी वर्गों के गणमान्य नागरिक शामिल हुए , उनके निधन से अग्रवाल समाज और शहर को एक अपूर्णीय क्षति पहुँची है । वो प्रतिष्ठित समाजसेवी अशोक अग्रवाल (D’Cot) एव अंकुर अग्रवाल के पिता थे । अपने पीछे दोनों पुत्रों सहित पोते पोतियो से भरा भूरा परिवार को रोता बिलखता छोड़ गए।



