देश विदेशफ़िल्मी जगत

आज होगी मेहंदी की रस्म, उदयपुर पहुंचे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

नई दिल्ली:  परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, जिसके चलते कई अपडेट्स सामने आ रही हैं. इसी बीच खबरें सामने आई हैं कि आज बिग फैट मेहंदी सेलिब्रेशन देखने को मिलने वाला है, जिसकी तैयारियां शुरु हो चुकी हैं. वहीं इस सेलिब्रेशन में खास दोस्त और फैमिली मेंबर्स नजर आएंगे, जिसके चलते दूल्हा दुल्हन समेत उनकी फैमिली और सभी लोग दिल्ली एयरपोर्ट से निकल गए. जबकि अब वह उदयपुर एयरपोर्ट पर पहुंच गए. जहां कपल का जोरदार वेलकम देखने को मिला है.

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा पहुंचे उदयपुर

बिग फैट वेडिंग के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी फैमिली के साथ उदयपुर पहुंच गए हैं. जहां उनका धूमधाम से स्वागत देखने को मिला है. इस दौरान परिणीति रेड कलर के आउटफिट में तो राघव चड्ढा ब्लैक लुक में नजर आए.

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के आने की खुशी में उदयपुर एयरपोर्ट पर काफी तैयारियां देखने को मिली. वहीं राघव चड्ढा की सिक्योरिटी टीम और  परिणीति की पीआर टीम भी पहले ही उदयपुर पहुंच गई थी.

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button