राजनीतिक

17 मार्च को रायपुर में होगा विधानसभा का घेराव…!

कांग्रेस का मनरेगा संग्राम तेज

जशपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार मनरेगा संग्राम के तहत 17 मार्च को रायपुर में विधानसभा घेराव कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर के अध्यक्ष  यू. डी. मिंज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के सभी 11 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, प्रभारियों तथा जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि मनरेगा से जुड़े मुद्दों और आम जनता के अधिकारों को लेकर यह आंदोलन आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रायपुर पहुंचकर विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल हों और इसे सफल बनाएं।
जिलाध्यक्ष मिंज ने कहा कि संगठन की मजबूती और जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट होकर इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button