हादसा
रांची से दिल्ली जा रहे एयर एम्बुलेंस क्रैश अपडेट..!कौन थे वे सात अभागे..?

झारखंड राज्य के चतरा ज़िले के कर्माटांड जंगल में सोमवार की शाम एक चार्टर्ड एयर एम्बुलेंस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था तथा विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई थी।
बताया जा रहा है कि इस एयर एम्बुलेंस में मरीज़ संजय कुमार को बेहतर इलाज के लिए रांची से दिल्ली ले जाया जा रहा था.
इन सात मृतकों में विमान के कैप्टन विवेक विकास भगत और कैप्टन सवराजदीप सिंह के अलावा मरीज़ संजय कुमार, उनकी पत्नी अर्चना देवी, उनके भांजे ध्रुव कुमार, एयर एम्बुलेंस डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता और पैरामेडिकल स्टाफ़ सचिन कुमार मिश्रा थे.
इस हादसे की पुष्टि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने की है.



