क्राइम

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 किलो से अधिक गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार…

ऑपरेशन आघात” के तहत किरोड़ीमल नगर रेलवे स्टेशन के पास 7 किलो से अधिक गांजा के साथ दो महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार*

*उड़ीसा से खरीदकर लाया गया था गांजा, बिक्री के लिए ग्राहक तलाशते पकड़े गए आरोपी*

70 हजार रुपये कीमत का 7.110 किलो गांजा एवं नकदी बरामद, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई*

*मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रायगढ़ पुलिस का लगातार प्रहार — एसएसपी शशि मोहन सिंह*

            *रायगढ़, 22 फरवरी* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की अवैध खरीदी-बिक्री पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य से *“ऑपरेशन आघात”* लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत कल शाम थाना कोतरारोड़ एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने किरोड़ीमल नगर रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे दो महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया।

             पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि किरोड़ीमल नगर रेलवे स्टेशन के पास दो महिलाएं और एक पुरुष दो बैग में गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक खोज रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने तत्काल टीम गठित कर उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस टीम ने तीनों संदेहियों को पकड़कर विधिवत एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की प्रक्रिया से अवगत कराते हुए तलाशी ली, जिसमें उनके कब्जे से गांजा बरामद हुआ।

           पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम क्रमशः सोनी चौहान (35 वर्ष), सुमन यादव (30 वर्ष) और वासुदेव साहू (25 वर्ष) बताए। आरोपियों ने बताया कि वे दिनांक 19.02.2026 को उड़ीसा से लगभग 7 किलो गांजा खरीदकर लाए थे और बिक्री की तैयारी में थे। आरोपियों के कब्जे से कुल 7.110 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 70,000 रुपये है, बरामद किया गया। साथ ही आरोपी वासुदेव साहू से 2,000 रुपये तथा सुमन यादव से 2,000 रुपये नगद भी जब्त किए गए।

             आरोपियों द्वारा एक राय होकर उड़ीसा से गांजा खरीदकर अपने कब्जे में रखना और बिक्री के उद्देश्य से परिवहन करना पाए जाने पर थाना कोतरारोड़ में *अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 20(B), 29 एनडीपीएस एक्ट* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*गिरफ्तार आरोपी* –
1. सोनी चौहान पिता स्व. रामलाल बौहान उम्र 35 वर्ष सा तिलाईपाली थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ़
2. सुमन यादव पति स्व सुरेश यादव उम्र 30 वर्ष सा० सीतामणी थाना सिटी कोतवाली कोरबा
3. वासुदेव साहू पिता हृदय लाल साहू उम्र 25 वर्ष सा० बुढहनपुर थाना नगरदा जिला सक्ती तीनों वर्तमान पता PIL रोड़ भोजपुर गुहा मसीह का किराये का मकान थाना चांपा जिला जाजगीर चांपा (छ.ग)

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

      ऑपरेशन आघात के तहत युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले तस्करों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”*

          एसएसपी के निर्देशन तथा एडिशनल एसपी अनिल सोनी, डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, आरक्षक संदीप कौशिक, चंद्रेश पाण्डेय, चुडामणि गुप्ता, टिकेश्वर प्रसाद यादव, शिवानंद प्रधान एवं महिला आरक्षक रश्मि केरकेट्टा और साइबर थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button