क्राइम
हाईवे पर पुलिस को देखकर भाग रही संदिग्ध स्कॉर्पियो पलटी, डीजल चोरी गिरोह की आशंका…

रायगढ़ जिले में एनएच-49 पर पुलिस को देखकर भाग रही एक संदिग्ध स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर अमलीभौना स्थित HP पेट्रोल पंप के सामने पलट गई। वाहन से डीजल, प्लास्टिक पाइप, लोहे का सब्बल, फर्जी नंबर प्लेट और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिससे डीजल चोरी गिरोह से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना पर जूटमिल पुलिस मौके पर पहुंची और धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया गया है। वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश एवं वाहन मालिक की पतासाजी जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



