जिलाप्रादेशिक समाचार
Big breaking:- छत्तीसगढ़ में अब यहां के अन्नदाता सरकार के खिलाफ़ हो रहे लामबंद..!चक्काजाम की तैयारी..

कोतरा बाजार चौक में चक्काजाम की स्थिति…स्थिति तनावपूर्ण ..सूत्र
प्रशासनिक अमला अलर्ट, मौके पर पुलिस बल तैनात..
रायगढ़। सेवा सहकारी समिति कोतरा मर्यादित पंजीयन क्रमांक 20 के अंतर्गत आने वाले गांवों के कई किसान जिनका धान विक्रय करना शेष है, वह अभी धान खरीदने की अंतिम तारीख आने के बाद भी टोकन नहीं कटने से परेशान हैं। आपको बता दें कि समूचे छत्तीसगढ़ में सरकार के खिलाफ़ कई जगह किसानों का धरना प्रदर्शन किया जा चुका है। पूरे प्रदेश में इस बार समर्थन मूल्य पर धान खरीदने को लेकर सरकार और किसानों के बीच मुद्दों को लेकर टकराव की स्थिति निर्मित हुई है।




