अन्यविविध समाचार
लोक संगीत पर होने वाले सेमिनार में राकेश तिवारी मुंबई आमंत्रित..

रायपुर इंटरनेशनल फाऊंडेशन फॉर फाइन आर्ट्स मुंबई द्वारा 31 जनवरी 2026 को एन.सी.पी. ए.नरीमन पॉइंट में लोक संगीत परंपराएं शीर्षक पर आधारित राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया है. जिसमे छत्तीसगढ़ के लोक संगीत पर व्याख्यान हेतु नगर के वरिष्ठ लोक कलाकार ,राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी तथा राज्य लक्ष्मण मस्तूरीया अलंकरण से सम्मानित राकेश तिवारी को आमंत्रित किया गया है .
राकेश तिवारी द्वारा छत्तीसगढ़ के संस्कार गीत के साथ-साथ विशेष तौर पर नाचा से संबंधित गीत संगीत के साथ आख्यान प्रस्तुत किया जायेगा।




