हादसा
दर्दनाक हादसा :-तेज़ रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार दो युवक, मौके पर मौत..

रायगढ़–घरघोड़ा मार्ग पर पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के ग्राम गेरवानी के पास तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक ओवरटेक करने के दौरान हादसे का शिकार हुए। घटना के बाद मार्ग पर कुछ देर यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी।




