छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचारब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग.. जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली, जांच जारी…

राजनांदगांव।
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला से एक बड़ी ख़बर निकल कर सामने आ रही है जहाँ जिला एवं सत्र न्यायालय को शासकीय ई-मेल पर बम धमाके से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने न्यायालय परिसर को खाली कराकर प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया। बम स्क्वॉड द्वारा सघन तलाशी ली जा रही है और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। धमकी भेजने वाले की पहचान व ई-मेल की तकनीकी जांच जारी है। प्रशासन के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है।




