अन्यक्राइम

सराईटोली पुल के नीचे मिली लाश की हुई पहचान, …हत्या या दुर्घटना! जांच में जुटी पुलिस..

जशपुर नगर। सराईटोली पुल के नीचे गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह करीब 6 बजे शौच के लिए निकले युवकों ने पुल के नीचे शव पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना तुमला थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही तुमला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और जांच प्रारंभ की। प्रारंभिक जांच के बाद मृतक की पहचान नाहुन लकड़ा, पिता प्रकाश लकड़ा, निवासी सागजोर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नाहुन लकड़ा धान मंडी में धान बिक्री करने के उद्देश्य से आया हुआ था। किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। शव पुल के नीचे मिलने से कई तरह की आशंकाएं भी जताई जा रही हैं।
पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना दुर्घटनावश हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button