अन्य
Big breaking:-ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित जाने-माने साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन…

रायपुर।
जाने-माने साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन हो गया है। 88 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन की खबर से साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। विनोद कुमार शुक्ल हिंदी के 12वें ऐसे साहित्यकार हैं, जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ, और वे छत्तीसगढ़ राज्य के पहले लेखक हैं, जिन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजा गया।



