फ़िल्मी जगत

पहले बिपाशा बसु की बॉडी शेमिंग, अब अनुष्का शर्मा पर तंज, फिर फंसीं विवादों में मृणाल ठाकुर

बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपने बयान को लेकर चर्चा मृणाल ठाकुर बटोरती रहती हैं। अब अपने बयानों के चलते नेटिजन्स के निशाने पर आ गई हैं। कुछ दिन पहले ही मृणाल का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में मृणाल ने बिपाशा बसु को लेकर बॉडी शेमिंग वाली टिप्पणी की थी।

मृणाल ठाकुर का अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने न सिर्फ सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ ठुकराने का किस्सा बताया बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से अनुष्का शर्मा पर भी टिप्पणी कर दी। मृणाल ने बातचीत में कहा कि उन्हें सलमान खान की सुपरहिट फिल्म सुल्तान से डेब्यू करने का मौका मिला था। मगर उन्होंने खुद ही यह फिल्म छोड़ दी क्योंकि उन्हें लगा कि वह उस समय इसके लिए तैयार नहीं थीं।

अनुष्का शर्मा पर इशारा

मृणाल ठाकुर का मानना था कि अगर उन्होंने उस वक्त यह प्रोजेक्ट किया होता, तो शायद उनका करियर दिशा बदल लेता और वह अपनी पहचान खो देतीं। बातों ही बातों में मृणाल ने कहा कि जिस एक्ट्रेस ने सुल्तान की भूमिका निभाई, वह अब फिल्मों में सक्रिय नहीं हैं जबकि वह लगातार काम कर रही हैं। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर अनुष्का शर्मा का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि उनका इशारा अनुष्का की ओर ही था। गौरतलब है कि अनुष्का ने सुल्तान में अहम किरदार निभाया था और यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। मगर हाल के वर्षों में अनुष्का बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं।

ट्रोल्स के निशाने पर मृणाल

वीडियो सामने आते ही मृणाल ठाकुर सोशल मीडिया पर घिर गईं। कई यूजर्स ने उन पर तंज कसते हुए लिखा कि खुद को साबित करने के लिए दूसरों को नीचा दिखाना सही नहीं है। कुछ ने यह भी कहा कि अगर मृणाल ने सुल्तान की भूमिका निभाई होती तो शायद वह जादू पैदा नहीं हो पाता जो सलमान और अनुष्का की जोड़ी ने किया। यह पहला मौका नहीं है जब मृणाल अपने बयानों से विवादों में फंसी हों। इससे पहले भी बिपाशा बसु पर उनकी बॉडी शेमिंग वाली टिप्पणी ने उन्हें ट्रोल्स के निशाने पर ला खड़ा किया था।

करियर की उड़ान

उस समय मृणाल ने सफाई देते हुए कहा था कि यह उनके करियर के शुरुआती दिन थे और उन्होंने अनजाने में यह गलती की। विवादों के बावजूद मृणाल ठाकुर का करियर बुलंदियों पर है। टीवी से फिल्मों तक का सफर तय करने के बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया। हाल ही में वह सन ऑफ सरदार 2 में नजर आईं और आगे भी उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। उनकी एक्टिंग को दर्शकों और क्रिटिक्स से लगातार सराहना मिल रही है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button