वड़ा पाव छोड़ हॉट डॉग चुनने के लिए ट्रोल होने पर प्रियंका ने दिया जवाब; ‘पता नहीं था देसी बनने का…’

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा देश के साथ-साथ विदेश में भी एक जाना-माना नाम हैं। वो हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा भारतीय स्नैक्स को छोड़ विदेशी स्नैक्स को चुनती नजर आ रही हैं। एस इंफ्लुएंसर ने प्रिंयका का ये वीडियो शेयर कर उन्हें ट्रोल किया है। प्रियंका ने उस इंफ्लुएंसर समेत बाकी लोग जो उन्हें इस वीडियो के लिए ट्रोल कर रहे हैं. उनको जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि देसी बनने का भी सिलेबस होता है।
प्रियंका ने वड़ा पाव छोड़ चुना हॉट डॉग
पॉपुलर इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर पुष्पक सिद्धू ने प्रियंका चोपड़ा का इस वायरल वीडियो पर रिएक्ट किया है। इस वायरल वीडियो में प्रियंका चोपड़ा के सामने कुछ अमेरिकी और भारतीय स्नैक्स के बीच ऑप्शन रखे जा रहे थे। प्रियंका को इनमें से एक चुनना था। प्रियंका के सामने एक ऑप्शन वड़ा पाव और हॉट डॉग्स के बीच रखा जाता है। इसमें प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि हॉट डॉग्स उनकी कमजोरी है। प्रियंका के इस जवाब पर पुष्पक कहते हैं कि क्या आपने अभी कहा कि आपको गर्म कुत्ता पसंद है। पुष्पक वीडियो में प्रियंका को मजाकिया अंदाज में दीदी बुलाते भी नजर आते हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने क्या दिया जवाब
प्रियंका ने इस वीडियो को अपनी स्टोरी पर पोस्ट किया और लिखा- “वाह ब्रो! मुझे नहीं पता था कि देसी बनने का सिलेबस होता है। इतना गंभीर नहीं है ये।”
प्रियंका चोपड़ा का पोस्ट
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
पुष्पक के वीडियो पर बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा-हमारी देसी गर्ल अब देसी नहीं रही। अब वो परदेसी गर्ल हो गई हैं। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा- वड़ा पाव से ऊपर हॉट डॉग्स कौन चुनता है। एक ने लिखा प्रियंका व्हाइट बनने की बहुत कोशिश कर रही थीं।




