छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर प्रत्युषा फाउंडेशन ने स्कूल के छात्राओं को पीरियड पेन रिलीव योग और हस्त मुद्रा सिखाया

प्रत्युषा फाउंडेशन के द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर श्रीमती कुंवर बाई सिंह आर्य कन्या उच्च . मा. विद्यालय संतोषी नगर में रायपुर स्कूल के छात्राओं को संस्था की अध्यक्षा प्रीति दास मिश्रा स्वयं योगवीरा सतगुरु ईशा योग ,छत्तीसगढ़ योग आयोग से प्रशिक्षित है के द्वारा पांच दिवस पीरियड पेन रिलीफ योग और हस्त मुद्रा का प्रशिक्षण दिया गया इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी शशि यादव के द्वारा दिया गया ।आज कल बहुत ही कम उम्र में कन्याओं को पीरियड होने लगे है और उस दौरान मानसिक तनाव शारीरिक पीड़ा सिर कमर पेट आदि में होती है ।कन्याएं दर्द की दवाइयों का सेवन भी करने लगी है ।अत्यधिक दवाइयों के सेवन से भविष्य में अन्य शारीरिक परेशानियां बीमारियां भी होती है ,
इन्ही दर्द की दवाइयों का सेवन ना करके उस दौरान योग और हस्त मुद्रा से अपने शरीर को दर्द रहित कर पाए इन्हीं सुविचारों को ध्यान में रखते हुए प्रत्युषा फाउंडेशन * के द्वारा कन्याओं और महिलाओं के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसकी शुरुआत अंतराष्ट्रीय योग दिवस के दिन से श्रीमती कुंवर बाई सिंह आर्य कन्या उच्च. मा. विद्यालय संतोषी नगर रायपुर से हुई है । इस अभियान में कक्षा 5 से 12 तक की 110 से अधिक छात्राओं ने और साथ ही स्कूल की शिक्षिकाओ ने भी योग और हस्त मुद्रा का प्रशिक्षण लिया । इस अभियान में कुछ खास मुद्राये और योगासन जैसे शंख मुद्रा , गरुड़ मुद्रा , बंध कोणासन ,सुप्त मसत्येन्द्र आसान बालासन उदित बालासन ,आनंद बालासन कई ऐसे ही लाभप्रद आसनो का प्रशिक्षण संस्था की अध्यक्षा प्रीति दास मिश्रा ने दिया इसमें स्कूल की प्राचार्या श्रीमती कुसुम त्रिपाठी शिक्षिका राजिम ध्रुव अर्चना झा संध्या मिश्रा और स्कूल के शिक्षकों साथ ही स्कूल के सभी कर्मचारियों छात्राएं शामिल हुई

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button