क्राइमछत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

अलग-अलग मामलों में 137 पौवा शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, थाना विधानसभा और सिविल लाइंस पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब की बिक्री में लिप्त 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 137 पौवा देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसकी कुल कीमत ₹14,320 आँकी गई है।

तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। शराब तस्करी और अवैध बिक्री की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, रायपुर पुलिस द्वारा सूचना तंत्र को सक्रिय कर कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

थाना विधानसभा क्षेत्र से दो आरोपी गिरफ्तार
14 जून को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना विधानसभा की टीम ने सड्डू बाजार के पास दो संदिग्धों जगन्नाथ कुम्हार उर्फ सागर (30 वर्ष), निवासी खालबाड़ा सड्डू और कैलाश कुम्हार (19 वर्ष), निवासी बीएसयूपी कॉलोनी, सड्डू को पकड़ा। इन दोनों के पास से 96 पौवा देशी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत ₹9,600 है। दोनों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 294/25 और 295/25 दर्ज किया गया है।

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार
इसी दिन तरुण नगर, पंडरी स्थित वर्मा किराना दुकान के सामने से विक्रम वर्मा (68 वर्ष) को अवैध शराब बेचते पकड़ा गया। उसके पास से 41 पौवा देशी व अंग्रेजी शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत ₹4,720 आंकी गई। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में अपराध क्रमांक 275/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टीम में रहे ये अधिकारी सक्रिय
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विधानसभा: निरीक्षक शिवेन्द्र सिंह राजपूत, एंटी क्राइम यूनिट प्रभारी: निरीक्षक परेश कुमार पांडे, टीम सदस्य: रविकांत पांडे, खिलेश्वर राजपूत, प्रमोद बेहरा, महेंद्र पाल साहू, विजय बंजारे, कलेश्वर कश्यप, राजकुमार देवांगन, थाना सिविल लाइंस: सउनि नागेंद्र सिंह, थाना विधानसभा: सउनि रवेल सिंह आडिल, प्र.आर. जितेन्द्र भास्कर का विशेष योगदान रहा।

रायपुर पुलिस की यह कार्यवाही अवैध शराब के नेटवर्क पर लगातार प्रहार का हिस्सा है। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह की सख्त निगरानी में की गई यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि शहर में अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने आगे भी ऐसे अभियानों को जारी रखने की बात कही है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button