छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचारहादसा

CA स्टूडेंट की नदी में डूबने से मौत

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ के GPM जिले में बीती रात दो अलग-अलग हादसों में 2 युवकों की मौत हो गई. CA स्टू़डेंट की नदी में डूबने से मौत हो गई. तो वहीं एक बाइक सवार सड़क हादसे का शिकार हो गया.

गौरेला निवासी प्रांजल नामदेव (22 वर्ष) रविवार की शाम अपने परिवार के साथ जंगल के अंदर दुर्गम इलाके में स्थित ‘माई का मड़वा’ (पर्यटन स्थल) घूमने गया था. यहां एक छोटा सा झरना है. इस दौरान बड़ी-बड़ी चट्टानों से होकर गुजरते समय युवक का पैर फिसला और गहरे पानी में जा गिरा. परिवार के सदस्यों ने युवक को गहराई से बाहर निकाला और तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के अनुसार, प्रांजल नामदेव रायपुर में CA की पढ़ाई कर रहा था. इस हादसे के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. फिलहाल सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

गौरेला के सारबहरा पंचायत सरकारी टोला निवासी शिवम धावरिया (19 वर्ष) बीती रात लगभग 10 बजे अपनी मां मीरा बाई को लेने सारबहरा बाय पास से नित्या ढाबा के पास जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रही जेसीबी से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि घटना के बाद जेसीबी ड्राइवर गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया.
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया. युवक के सिर में और कमर से नीचे हिस्से में बेहद गंभीर चोट आई थी. उपचार के दौरान ही शिवम धावरिया ने दम तोड़ दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button