राजनीतिक

BJP के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा की पन्ना में पत्रकार वार्ता

पन्ना । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देशभर के साथ मध्यप्रदेश में गरीब कल्याण का कार्य कर रही है। मध्यप्रदेश में भाजपा गरीब कल्याण, विकास और सुशासन के नाम पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा पन्ना जिले की तीनों, खजुराहो लोकसभा क्षेत्र की सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों को जीतकर मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक बहुमत के साथ फिर सरकार बनाने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने राजनीति में सुचिता लाने का कार्य किया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने राजनीति का अपराधीकरण कर रही। कांग्रेस ने छतरपुर व पन्ना जिले में अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को उम्मीदवार बनाया है, इतना ही नहीं कांग्रेस के एक उम्मीदवार के खिलाफ पुलिस ने ईनाम भी घोषित किया है। इससे यह सिद्ध होता है कि कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश की राजनीति में अपराधीकरण को पुनर्स्थापित करने का कार्य कर रही है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने पन्ना में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भारतीय राजनीति में सुचिता लाने का प्रयास किया है। आपराधिक छवि के लोगों को राजनीति से गायब करने का कार्य भाजपा ने किया है। 2003 से पहले मध्यप्रदेश में डकैतों की बड़ी समस्या थी। भाजपा सरकार बनने के बाद डकैत समस्या का उन्मूलन किया गया। सिमी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के साथ अपराधिक प्रवृत्ति को समाप्त करने का कार्य किया है। कांग्रेस ने अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को चुनाव लड़ाकर मध्यप्रदेश की राजनीति में काला धब्बा लगाने का कार्य किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने गरीब कल्याण का कार्य किया है। भाजपा ने गरीबों का मान-सम्मान बढ़ाया है, लेकिन कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकी दे रहे हैं। धमकी देने वालों पर प्रशासन कार्रवाई करेगा, भाजपा कार्यकर्ता भी झंडे के साथ सजग प्रहरी के रूप में बूथ पर खड़ा है। लेकिन पन्ना में दिग्विजय सिंह जैसे लोगों को लाकर कांग्रेस पार्टी ने जिस प्रकार का कार्य किया है, उसे जनता देख रही और समझ भी रही है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि पन्ना जिले के पन्ना, पवई, गुन्नौर व खजुराहो लोकसभा क्षेत्र की सभी आठ विधानसभा सीटें जीतने के साथ भाजपा मध्यप्रदेश में फिर ऐतिहासिक बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। देश में सबसे अधिक विदेशी पयर्टक बीते एक वर्ष में पन्ना टाइगर रिजर्व में पहुंचे हैं। खजुराहो हेरिटेज के साथ आईकॉनिक सिटी तो है ही, पन्ना भी कम नहीं है। पन्ना का विकास प्रदेश सरकार के मंत्री और स्थानीय भाजपा प्रत्याश्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह की मेहनत का परिणाम है। पन्ना में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए बृजेंद्र प्रताप सिंह ने ही प्रयास किया, मैंने भी प्रयास किया और मेडिकल कॉलेज की मंजूरी मिल सकी। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त होते ही पन्ना मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव में किसानों से कर्ज माफी का वादा किया था। 2018 में सरकार बनने के बाद कांग्रेस और कमलनाथ ने मध्यप्रदेश के किसानों का कर्ज तो माफ किया नहीं, गरीबों के साथ भी धोखा किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने गरीबों के लिए दो लाख मकान भेजे थे, लेकिन कमलनाथ ने गरीबों का मकान लौटा दिया। मैचिंग ग्रांट भी नहीं दिली सके। 248 करोड़ रूपए मोदी जी ने जल जीवन मिशन के तहत गरीबों के घरों में नल से जल पहुंचाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार को दिया था, लेकिन कमलनाथ ने कोई कार्य नहीं किया। प्रधानमंत्री जी ने गरीबों को आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रूपए तक के मुफ्त इलाज की गारंटी दी है। भगवान न करे किसी के साथ ऐसी कोई घटना हो, लेकिन किसी को पांच लाख से अधिक के इलाज की जरूरत होती है तो उसे मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण निधि से राशि की व्यवस्था की जाएगी।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button