राजनीतिक
प्रियंका गांधी चित्रकूट में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी

सतना. कांग्रेस नेत्री श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा आज मध्यप्रदेश के चित्रकूट में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।
कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा चित्रकूट में विधानसभा क्षेत्र के मिचकुरिन में कांग्रेस प्रत्याशी निलांशु चतुर्वेदी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।