छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

IAS पदोन्नति: राज्य प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों को बैच आवंटित

रायपुर । छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत अधिकारियों के बैच आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। केंद्र सरकार के आदेशानुसार, 2021 से 2023 की चयन सूची में शामिल अधिकारियों की वरिष्ठता के आधार पर बैच निर्धारित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, हीना अनिमेष नेताम, अश्विनी देवांगन, डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, आशुतोष पांडे, अजय कुमार अग्रवाल, रीता यादव, लोकेश कुमार, प्रकाश कुमार, गजेन्द्र सिंह ठाकुर और तनुजा सलाम को उनका बैच आवंटित किया गया है।

IAS (वरिष्ठता विनियमन) नियम, 1987 के तहत वेटेज फॉर्मूला लागू कर अधिकारियों को उनके तत्काल वरिष्ठों के अनुसार उचित स्थान दिया गया है।
बैच आवंटन विवरण:

2021 चयन सूची:
हीना अनिमेष नेताम – 2016 बैच
अश्विनी देवांगन – 2018 बैच

2022 चयन सूची:
डॉ. रेणुका श्रीवास्तव – 2019 बैच
आशुतोष पांडे – 2019 बैच

2023 चयन सूची:
अजय कुमार अग्रवाल – 2019 बैच
रीता यादव – 2019 बैच
लोकेश कुमार – 2019 बैच
प्रकाश कुमार – 2019 बैच
गजेन्द्र सिंह ठाकुर – 2019 बैच
तनुजा सलाम – 2019 बैच

इस निर्णय से पदोन्नत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ प्रशासनिक क्षेत्र में कार्य करने का अवसर मिलेगा।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button