छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

स्व. राजेश अवस्थी के निधन पर मुख्यमंत्री साय ने व्यक्त की गहरी संवेदना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को राजधानी रायपुर के मठपुरा स्थित दूधाधारी सत्संग भवन में आयोजित स्व. राजेश अवस्थी की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व. राजेश अवस्थी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

मुख्यमंत्री साय ने शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. राजेश अवस्थी ने सामाजिक जीवन में सराहनीय कार्य किए। उनका जाना हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। इस अवसर पर धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, पवन साय,भूपेंद्र सवन्नी सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।

 

 

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button