फ़िल्मी जगत

पुष्पा-2 एक्टर अल्लू अर्जुन 18 घंटे बाद रिहा

हैदराबाद-पुष्पा-2 एक्टर अल्लू अर्जुन शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा हुए। उनके पिता अल्लू अरविंद और ससुर कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी उन्हें लेने जेल पहुंचे थे। अल्लू करीब 18 घंटे कस्टडी में रहे। रिहाई के बाद अल्लू गीता आट्र्स प्रोडक्शन हाउस पहुंचे। इसके बाद 9 बजे के करीब अल्लू हैदराबाद स्थित अपने घर पहुंचे। घर पर उनकी नजर उतारी गई। मां के गले लगकर वह अंदर गए। परिवार वालों से मुलाकात की। उसके बाद दोबारा बाहर आए और कहा मैं प्यार और समर्थन के लिए सभी फैंस का शुक्रिया अदा करता हूं। चिंता की कोई बात नहीं है। मैं ठीक हूं। मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं। मैं एक बार फिर पीडि़त परिवार के प्रति दुख व्यक्त करता हूं। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। जो कुछ हुआ उसके लिए हमें खेद है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button