अन्य

बीवी की जली रोटियां देखकर खेसारी लाल को चढ़ा रोमांस

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने नए गाने के साथ फैंस के बीच हाजिर हो गए हैं। उनका नया गाना 11 दिसंबर 2024 को रिलीज हुआ है, जो यूट्यूब पर बवाल काट रहा है। खेसारी लाल के इस नए भोजपुरी गाने के बोल हैं ‘रोटिया जरsता’, जिसमें उनके साथ भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस श्वेता मेहरा नजर आ रही हैं। भोजपुरी सुपरस्टार का इसमें रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस भी पागल हो गए हैं।

म्यूजिक वीडियो की बात करें तो इसमें खेसारी लाल यादव अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी की खूबसूरती पर फिदा होते और उसके प्यार में पागल होते नजर आ रहे हैं। भोजपुरी सॉन्ग में खेसारी लाल और श्वेता मेहरा की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है और इनके बीच की केमेस्ट्री भी गजब लग रही है। गाने की शुरुआत में भोजपुरी स्टार अपनी ऑन स्क्रीन मॉडर्न पत्नी को रोटी बनाते देखते नजर आ रहे हैं।
कुछ ही घंटों में मिल गए 2 लाख से ज्यादा व्यूज

अपनी मॉडर्न बीवी को यूं रोटी बनाते देख खेसारी लाल का उन पर दिल आ जाता है और वह उसकी खूबसूरती में डूब जाते हैं। भोजपुरी एक्टर के फैंस के बीच भी ये नया गाना खूब पसंद किया जा रहा है। गाने को रिलीज हुए अभी कुछ घंटे ही हुए हैं और इसे खबर लिखे जाने तक 222k से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

गाने से जुड़ी डिटेल

इस गाने की बत करें तो इस गाने को खेसारी लाल यादव और सृष्टी भारती ने अपनी आवाज दी है वहीं इस जबरदस्त भोजपुरी गाने के लिरिक्स लिखे हैं विशाल भारती ने। गाने को म्यूजिक विकास यादव ने दिया है। इस नए-नवेले भोजपुरी गाने को जीएमजे- ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है.

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button