छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

रायपुर । धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक जताया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन का समाचार दुःखद है। भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।

मंगल मुंडा ने झारखण्ड की राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में रात साढ़े 12 बजे अंतिम सांस ली। मंगल मुंडा एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे और उनका चल रहा था। अस्पताल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुंडा 45 वर्ष के थे। झारखंड के खूंटी जिले में 25 नवंबर को एक यात्री वाहन की छत से गिरने के कारण मुंडा के सिर में गंभीर चोट आई थी।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button