छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

BJP प्रत्याशी सुनील सोनी का वीडियो वायरल, पीसीसी चीफ बोले ‘अभी तो चुम्मा है चुनाव के बाद उम्मा है’

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुनील सोनी एक मुस्लिम शख्स के गले मिल रहे हैं, और चुम्मा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब इसे लेकर कांग्रेस भाजपा प्रत्याशी पर हमला बोल रही है। वहीं भाजपा प्रत्याशी ने इस वीडियो को एडिटेड फेक वीडियो बताया है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायुपर की दक्षिण विधानसभा सीट का उप चुनाव बेहद दिलचस्प होते जा रहा है। जहां एक ओर सत्ता में बैठी भाजपा उपचुनाव को पूरी गंभीरता से ले रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस भी जीत के लिए पुरजोर ताकत झोंक रही है। दोनों ही दलों के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में लगे हुए हैं। लेकिन आरोप-प्रत्यारोप के इस दौर के बीच अब वीडियो का दौर शुरू हो चुका है। कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी का वीडियो शेयर किया है, जिसे लेकर अब सियासी गलियारे में बवाल मचा हुआ है।

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद सुनील सोनी एक मुस्लिम शख्स से गले मिल रहे हैं। हालांकि इस वीडियो को सुनील सोनी ने फर्जी बताया है। उनका कहना है कि ये वीडियो एडिटेड है, जिसने भी ऐसा काम किया है उसके खिलाफ FIR दर्ज करवाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि ये कांग्रेस की ओछी राजनीति है, जिसने भी छेड़खानी की वो जेल जाएगा।

कांग्रेस सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ रही है। कांग्रेस के प्रत्याशी को नहीं जानता, इसलिए पूरी कांग्रेस को चुनौती देता हूं। पांच सालों और 15 साल शहर सरकार में रहते क्या काम किया ये बताएं? हम आने वाले पीढ़ी को लाभ मिले इस विजन से हम काम कर रहे हैं, ठीक 1 साल पहले दीपावली पर विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने बैजनाथ पारा में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की कोशिश की थी।

वहीं, सुनील सोनी के वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वीडियो में शायद गले लगते और चुम्मा करते दिख रहे हैं। चुनाव में BJP प्रत्याशी गले लगेंगे और चुम्मा भी लेंगे, अभी तो चुम्मा है चुनाव के बाद उम्मा है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button