छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

ओडिशा तट से टकराया चक्रवाती तूफान दाना

भुवनेश्वर/कोलकाता । बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान दाना देर रात ओडिशा तट से टकराया। इस दौरान 120 से 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई।

अच्छी बात यह है कि तट से टकराने के बाद चक्रवाती तूफान कमजोर पड़ गया। इसी तरह बंगाल के दीघा में भी लैंडफॉल हो गया। माना जा रहा है कि जैसे-जैसे तूफान आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे कमजोर होता जाएगा।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, रात 2 बजे दाना चक्रवाती तूफान ओडिशा में भुवनेश्वर तट पर टकराया। इसके बाद से तेज हवाओं और भारी बारिश का दौर जारी रहा। शुक्रवार तक तेज बारिश हुई।

अब तूफान आगे बढ़ रहा है। इसका असर पश्चिम बंगाल में भी देखने को मिल रहा है। बंगाल के समुद्र तटीय इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं और कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो रही है। ओडिशा में हालात सामान्य हो रहे हैं।

चक्रवाती तूफान के कारण आज छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और आंध्र प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका है। मध्य प्रदेश में भी जबलपुर समेत कई स्थानों पर बादल छाए हैं। कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। लगातार कमजोर पड़ रहा चक्रवाती तूफान दाना

आईएमडी के अनुसार, दोपहर तक चक्रवाती तूफान कमजोर पड़ जाएगा। ओडिशा में कई स्थान जलमग्न बताए गए हैं। तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण राहत तथा बचाव कार्य भी बंद है। तूफान शांत होने के बाद इसमें तेजी आएगी।

अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि तूफान के कारण भारी नुकसान हुआ है। तूफान शांत होने के बाद बिजली – पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं बहाल करना सबसे बड़ी चुनौती होगा।

हालात सामान्य होते ही भुवनेश्वर और कोलकाता एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। दोनों राज्यों में 550 से अधिक ट्रेनें रद्द होने के कारण यात्रियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button