छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

राज्यपाल ने बृजपाल टंडन के निधन पर शोक व्यक्त किया

रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय बलराम दास टंडन की धर्मपत्नी श्रीमती बृजपाल टंडन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्रीमती टंडन का 91 वर्ष की आयु में गत दिवस चंडीगढ़ में निधन हो गया।

आज राजभवन में 2 मिनट का मौन धारण कर राज्यपाल डेका ने श्रीमती टंडन को भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। राज्यपााल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button