छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

कांग्रेस हर वर्ग के हित में काम करने वाला संगठन है : दीपक बैज

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के असंगठित मजदूर एवं समस्या निवारण प्रकोष्ठ की बैठक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने हाल ही में नियुक्त हुए प्रदेश उपाध्यक्षों, महासचिवों और जिलाध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा, “कांग्रेस हर वर्ग के हित में काम करने वाला संगठन है। हमें कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है और भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी है।” उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।

प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प जताते हुए कहा कि प्रकोष्ठ को जो भी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, उनका पालन स्थानीय संगठनों के माध्यम से किया जाएगा।

कार्यक्रम का मंच संचालन महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, महामंत्री दीपक मिश्रा, संयुक्त महामंत्री शारिक रईस खान सहित सैंकड़ों पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button