खेल जगत

11 घंटों में न्यूजीलैंड ने दो बार रचा इतिहास, भारत से यूएई तक सुनाई दी कीवियों की गूंज

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के लिए रविवार 20 अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक रहा। न्यूजीलैंड की मेंस और वुमेंस टीम ने एक ही दिन में 11 घंटों के भीतर इतिहास रचा। हालांकि, हैरान करने वाली बात ये रही कि इन इतिहासों को बनते देखने के लिए वहां के लोग सो रहे थे। दोपहर को न्यूजीलैंड की मेंस टीम ने भारत को टेस्ट मैच में हराकर 36 साल का सूखा समाप्त किया, जबकि रात में न्यूजीलैंड की महिला टीम ने टी20 विश्व कप का अपना पहला खिताब जीता। ये सब महज 11 घंटों के भीतर हुआ। भारत से लेकर यूएई तक कीवियों की गूंज देखने को मिली, लेकिन इन इतिहास को बनते वहां के ज्यादातर लोग देख नहीं पाएं होंगे।

दरअसल, रविवार 20 अक्टूबर की दोपहर को भारतीय समय के अनुसार बेंगलुरु में 12 बजकर 21 मिनट पर न्यूजीलैंड की मेंस टीम ने मेजबानों के खिलाफ टेस्ट मैच जीता। 1988 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड ने भारत में कोई टेस्ट मैच जीता था। इस तरह पुरुष टीम ने इतिहास रचा, लेकिन उस समय न्यूजीलैंड में करीब 8 बजे थे तो उस समय लग लगभग वहां के लोग सो गए होंगे। इसके 10 घंटे और 27 मिनट के बाद भारतीय समय के अनुसार 10 बजकर 48 मिनट पर न्यूजीलैंड की महिला टीम ने वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल जीता। न्यूजीलैंड की टीम पहली बार टी20 विश्व कप जीतने में सफल हुई है। ये भी एक इतिहास है।

हालांकि, हैरान करने वाली बात ये है कि उस समय भी न्यूजीलैंड के लोग सो ही रहे होंगे, क्योंकि जब महिला टीम ने विश्व कप जीता तो वहां सुबह के करीब सवा 5 बजे थे। इस तरह न्यूजीलैंड के ज्यादातर लोगों ने अपनी क्रिकेट टीमों को इतिहास रचते नहीं देखा। बेंगलुरु से दुबई तक कीवियों की गूंज देखने को मिली। न्यूजीलैंड की मेंस टीम ने 8 विकेट से टेस्ट मैच जीता, जबकि न्यूजीलैंड की वुमेंस टीम ने 32 रनों से फाइनल में साउथ अफ्रीका को मात दी। इस टूर्नामेंट से पहले न्यूजीलैंड की महिला टीम 10 मुकाबले हारकर आई थी और मेंस टीम श्रीलंका के खिलाफ दो मैच हारकर आई थी। ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए ये बड़ा लम्हा था।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button