छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

AAP के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

रायपुर. आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की रविवार 06/10/2024 की प्रदेश के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक रखी गयी।
बैठक में प्रदेश पदाधिकारी,लोकसभा अध्यक्ष, लोकसभा सचिव एवं जिला अध्यक्ष(शहर एवं ग्रामीण ) शामिल हुए।

प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू जी ने सभी साथियों को बधाई दी और पार्टी के संगठन किया मजबूती के लिए सभी को प्रयास करने कहा। उन्होंने कहा कि
पहले हमारी सारी इकाईयां भाँग थी, अब नई नियुक्तियाँ हुई है, प्रदेश में सभी नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी जनता के सामने पुरे विश्वास के साथ जाएगी। भाजपा और कांग्रेस आम आदमी पार्टी को प्रदेश में अब हल्के में ना ले अब हम मजबूती से टक्कर देंगे और इनकी कुनीतियों के खिलाफ जोरदार आवाज़ उठाएंगे।

प्रदेश संगठन महासचिव जसबीर सिंह जी ने कहा कि प्रदेश में अभी राज्य स्तरीय नियुक्तियाँ हुई हैं जल्द ही जिलाध्यक्ष स्तर की अन्य नियुक्तियाँ होंगी और आम आदमी पार्टी का एक विशाल संगठन प्रदेश में बनेगा। प्रदेश महासचिव वदूद आलम जी ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को आज और भी अन्य जिम्मेदारियां दी गयीं हैं जिससे प्रदेश में संगठन मजबूत होगा। प्रदेश प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय जी ने कहा कि पार्टी की लड़ाई को मीडिया और सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा प्रचारित किया जायेगा ताकि आम जनता तक पार्टी का अच्छा मेसेज पहुँचाया जाये।

आज की बैठक में पुरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से आम आदमी पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button